Illegal Crackers: बिना लाइसेंस जमा थे 15 लाख के पटाखे, प्रशासन ने किया सीज

रसड़ा में अवैध पटाखे रखने के मामले में प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाथबाबा चौराहा स्थित दुकान और आवासीय परिसर से करीब 15 लाख रुपये के पटाखे बरामद हुए। बिना लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों के भंडारण का मामला सामने आया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 October 2026, 8:00 AM IST
google-preferred

Ballia: बलिया के रसड़ा में आगामी त्योहारों से पहले प्रशासन और पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नाथबाबा चौराहा के पास एक दुकान और उससे जुड़े आवासीय परिसर में छापेमारी के दौरान करीब 15 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए गए। खास बात यह रही कि इन पटाखों का भंडारण घनी आबादी के बीच बिना वैध लाइसेंस और जरूरी सुरक्षा इंतजामों के किया जा रहा था।

दुकान और आवासीय परिसर में मिला भारी स्टॉक

उपजिलाधिकारी रसड़ा रणवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने नाथबाबा चौराहा स्थित परिसर में तलाशी ली। इस दौरान मौके से 85 छोटी-बड़ी बोरियां, 15 कार्टून और खुले में रखी करीब पांच बोरियों में पटाखे बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, मौके पर तारकेश्वर जायसवाल पुत्र स्व. रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, निवासी नाथ बाबा चौराहा, रसड़ा, उम्र करीब 62 वर्ष मौजूद मिला। पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

दिल्ली की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए अब ‘ये कार्ड’ अनिवार्य, वरना लेनी पड़ेगी टिकट

न लाइसेंस मिला, न सुरक्षा के इंतजाम

जांच के दौरान सामने आया कि पटाखों का भंडारण बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा था। इसके अलावा भंडारण स्थल पर जरूरी सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की गई थी। मौके पर पर्याप्त अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं थे और जिला प्रशासन की ओर से जारी वैध फायर एनओसी भी नहीं मिली।

घनी आबादी के बीच बड़ी मात्रा में पटाखों का इस तरह भंडारण किए जाने से किसी हादसे की स्थिति में गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। यही वजह रही कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

15 लाख के पटाखे सीज, मुकदमा दर्ज

संयुक्त टीम ने बरामद पटाखों और विस्फोटक सामग्री को जब्त कर सीज कर दिया। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान ऐसे मामलों पर निगरानी और कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Location :  Ballia

Published :  5 October 2026, 8:00 AM IST

Related News

Advertisement