Toll Pass: अब टोल पर बार-बार पैसे देने का झंझट खत्म,1500 रुपये में सालभर मिलेगी राहत

अब पात्र वाहन मालिक एक निश्चित सालाना रकम देकर अपने आसपास के निर्धारित टोल प्लाजा से पूरे साल आ-जा सकते हैं। स्थानीय कस्बे की सीमा से बाहर स्थित टोल प्लाजा के लिए सालाना 1,500 रुपये देने होंगे। 1 नवंबर 2026 से यह पास उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 November 2026, 12:57 PM IST
google-preferred

New delhi: टोल प्लाजा से रोजना गुजरने वाले लोग जिनका घर उस टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में है, तो आपके लिए सरकार ने एक नई सुविधा शुरू की है। अब हर बार टोल देने या हर महीने पास को रिन्यू कराने की झंझट से राहत मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने 1 नवंबर 2026 से नया किफायती लोकल सालाना पास लागू कर दिया है। जिसके तहत पात्र वाहन मालिक सालभर के लिए 1,500 रुपये या 3,000 रुपये देकर अपने नजदीकी टोल प्लाजा से बार-बार आ-जा सकेंगे। हलांकि यह सुविधा हर गाड़ी मालिक को नहीं मिलेगी।

किसे मिलेगा लाभ

नेशनल हाईवे के किनारे या टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को आये दिन छोटी दूरी तय करने के लिए जैसे- ऑफिस,बाजार या फिर बच्चों को स्कूल छोड़ना हो तो भी टोल देना पड़ता हैं। जिसमें लोगों का बहुत पैसा खर्च होता है, इसी परेशानी को देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सालाना पास शुरू किया है, जो 1 नवंबर से लागू कर दिया गया हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि अब पात्र वाहन मालिक एक निश्चित सालाना रकम देकर अपने आसपास के निर्धारित टोल प्लाजा से पूरे साल आ-जा सकते हैं। यानी हर बार अलग से टोल शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ वाहन का नॉन-कमर्शियल श्रेणी में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

थाईलैंड के फुकेट में भीषण अग्निकांड, कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगाने से 11 की मौत, 36 घायल

सुविधा के लिए दो अलग-अलग दर तय

सरकार ने इस सुविधा के लिए दो अलग-अलग दरें तय की हैं। नगरपालिका या स्थानीय कस्बे की सीमा से बाहर स्थित टोल प्लाजा के लिए सालाना 1,500 रुपये देने होंगे। वहीं नगरपालिका या स्थानीय कस्बे की सीमा के अंदर स्थित टोल प्लाजा के लिए सालाना 3,000 रुपये खर्च करने होंगे।

कौन खरीद सकता है 1,500 रुपये वाला पास

Stock Market Today: सेंसेक्स 82,200 के पार पहुंचा, निफ्टी ने भी भरी उड़ान

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात समझने वाली है। यह कोई ऐसा पास नहीं है जिसे देश का कोई भी वाहन मालिक खरीदकर इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर व्यक्ति का घर किसी टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूर है और शर्तें पूरी करता है, तो वह संबंधित टोल प्लाजा के लिए लोकल एनुअल पास लेने का पात्र हो सकता है। लेकिन किसी व्यक्ति का घर 50 किलोमीटर दूर है या उसका वाहन व्यावसायिक श्रेणी में रजिस्टर्ड है, तो उसे इस रियायती पास का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही यह पास केवल उसी टोल पर लागू होगा जिस टोल के पास आपका घर होगा, किसी दूसरे टोल पर चार्ज देना पड़ेगा।

Location :  New Delhi

Published :  16 November 2026, 12:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement