हिंदी
25 नवंबर को शादी उससे पहले ही हुआ युवती पर जानलेवा हमला( Dynamite news ig)
Sultanpur: सुलतानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी से ठीक पहले युवती पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। 25 नवंबर को युवती की शादी होनी है। आरोप है कि 15 नवंबर की रात घर के बाहर तार से कपड़े उतार रही युवती पर गांव के ही युवक ने अपने दो साथियों के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी आगामी 25 नवंबर को तय है। 15 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह घर के बाहर तार से कपड़े उतार रही थी। इसी दौरान गांव का शिवम सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश और विवाद के चलते शिवम ने धारदार कुल्हाड़ी से युवती पर हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आईं।
ये भी पढ़े- फतेहपुर में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान
युवती की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां बचाने के लिए दौड़ीं। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मां की पीठ, मुंह और उंगली में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष पहले भी उनके परिवार से आए दिन विवाद और मारपीट करता रहता है।
ये भी पढ़े- बर्फीली चोटियों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के कदम, खास जूतों से आसान होंगे सैन्य ऑपरेशन
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। 25 नवंबर को शादी होने के कारण परिवार को आशंका है कि आरोपी पक्ष शादी समारोह के दौरान भी कोई वारदात कर सकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है, ताकि शादी समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।जयसिंहपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी शिवम सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संघप्रिय गौतम को सौंपी गई है। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Location : sultanpur
Published : 16 November 2026, 10:54 AM IST
Topics : Assault on woman crime news Girl attacked with axe Police case registered Police Investigation