फतेहपुर में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 November 2026, 10:28 AM IST
google-preferred

Fatehpur: जनपद फतेहपुर के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

बर्फीली चोटियों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के कदम, खास जूतों से आसान होंगे सैन्य ऑपरेशन

रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल युवती की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या की आशंका समेत घटना के सभी पहलुओं की सच्चाई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

अमेरिका में विमानन संकट गहराया: तीन दिनों से परिचालन ठप, 15,000 से अधिक उड़ानें रद्द; जानिए पूरी कहानी

पुलिस जांच में होगा बड़ा खुलासा 

अब सवाल यह है कि आखिर युवती कौन थी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Location :  Fatehpur

Published :  16 November 2026, 10:28 AM IST

Related News

Advertisement