हिंदी
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज…पढ़ें पूरी खबर
मुकदमा दर्ज
गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चाड़ी निवासी रामअवतार पुत्र मोदी ने गोला थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही लालजीव, श्यामलाल पुत्रगण हंसराज, संजीव पुत्र बिहारी, रणजीत, प्रदीप पुत्रगण लालजीव एवं विजवंता देवी पत्नी लालजीव ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार 25 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह अपने परिवार के साथ अपनी बीमार मां को देखने जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।
जान से मारने की धमकी
आरोप है कि सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया, अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पीड़ित और उसका परिवार भयभीत हो गया। किसी तरह वहां से जान बचाकर निकलने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल
पीड़ित रामअवतार का कहना है कि आरोपियों की मंशा केवल डराने-धमकाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे उसकी पूरी जायदाद जबरदस्ती हड़पना चाहते हैं। उसने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
गोरखपुर: पीपीगंज में सनसनीखेज हत्या का खुलासा…लिव-इन विवाद बना मौत की वजह, जानें पूरी खबर
पुरानी रंजिश के चलते बढ़ते विवादों पर चिंता
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गोला के निर्देश पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 352, 351(3), 131 एवं 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग पुरानी रंजिश के चलते बढ़ते विवादों पर चिंता जता रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही