हिंदी
चार दिन में उखड़ने लगा भोपा-बहड़ा मार्ग, फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले के भोपा गंग नहर से बेहड़ा थ्रू गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़क का निर्माण हुए अभी महज चार दिन ही हुए हैं और पहली बारिश के बाद ही कई स्थानों पर सड़क फटने लगी है। सड़क पर जगह-जगह दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गड्ढों को सही तरीके से भरने के बजाय उनमें मिट्टी डालकर ऊपर से रोड़ी डालने का काम किया गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
तस्वीरें मुजफ्फरनगर के भोपा गंग नहर से बेहड़ा थ्रू गांव की ओर जाने वाले मार्ग की हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि महज चार दिन पहले बनी सड़क पहली बारिश के बाद ही कई स्थानों पर खराब होने लगी है। कहीं सड़क में दरारें दिखाई दे रही हैं तो कहीं निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वायरल विडियो में सर्दियों में गन्ना मिल शुरू होने से पहले गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आपसी प्रयासों से इस मार्ग की मरम्मत कराई थी। लेकिन अब नए निर्माण कार्य में भी कथित लापरवाही सामने आने के आरोप लग रहे हैं।
Jailer 2 की कमाई ने चौंकाया, क्या टूटेगा Aamir Khan की Dangal का रिकॉर्ड?
इस सड़क का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि इसी मार्ग से पूरे गांव का गन्ना मील तक पहुंचता है। गन्ना सीजन शुरू होने के बाद इस रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गियों का आवागमन होता है। ग्रामीणों के मुताबिक, खराब सड़क के कारण भैंसा-बुग्गी से गन्ना ले जाने वाले किसानों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ते में गड्ढे और खराब सतह होने से पशुओं को भी दिक्कत होती है। ऐसे में यदि सड़क की गुणवत्ता समय रहते ठीक नहीं की गई तो पूरे गन्ना सीजन में किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Kanpur News: दो दिन से लगातार बारिश, तेज हवाओं ने किसानों की उड़ाई नींद… फसलों को नुकसान की आशंका
वहीं, नहर की पटरी से जुड़े इस ग्रामीण संपर्क मार्ग के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण जानना चाहते हैं कि सड़क का निर्माण किस विभाग की देखरेख में कराया गया, ठेकेदार कौन है और निर्माण में किस गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल चार दिन पहले बनी सड़क का पहली बारिश में ही खराब होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जरूरत को उजागर कर रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराता है या फिर किसानों और ग्रामीणों को इसी बदहाल रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
Location : मुजफ्फरनगर
Published : 30 October 2026, 6:16 PM IST
No related posts found.