हिंदी
Mumbai: हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता और सुपरस्टार धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। वे 89 बरस के थे। उनके निधन की खबर से समूचे मनोरंजन जगत की दुनिया में मायूसी छा गई। उनके फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धाजली दे रहे हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में 6 दशक तक सिक्का जमाया और सभी को अपना कायल कर दिया।
दिवंगत धमेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नासराली में 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। पिता का नाम केवल कृष्ण और मां का सतवंत कौर था।
धर्मेंद्र का शुरुआती जीवन सानेहवाल गांव में ही गुजरा, सरकारी स्कूल से पढ़ाई-लिखाई हुई थी। इसी स्कूल के हेडमास्टर उनके पिता थे। धर्मेंद्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी से धर्मेंद्र से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की थी। फिल्मफेयर मैगजीन ने एक न्यू टैलेंट कॉम्पिटिशन करवाया जिसके विजेता धर्मेंद्र बने थे। इसके बाद अभिनय करने की चाहत लिए वह मुंबई चले आए थे।
धर्मेंद्र हेमामालिनी की जोड़ी
धर्मेंद्र ने 60 के दशक में अपने अभिनय का सफर शुरू किया था। वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले कलाकार हैं। पंजाब के एक गांव से निकलकर वह मायानगरी आए और अपने अभिनय से सबके दिलों में छा गए। 6 दशक तक फिल्मों में अभिनय करने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में लगभग 300 से ज्यादा फिल्में कीं। इस दौरान उन्होंने हर तरह के किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा।
1960 में फिल्म ‘दिल भी मेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड में धर्मेंद्र ने डेब्यू किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह फिल्म ‘शोला और शबनम’ में नजर आए थे, इस फिल्म को मनचाही सफलता मिली। आगे चलकर धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्में दीं।
शोले में निभाया ‘वीरू’ का जबरदस्त किरदार
धर्मेंद्र ने अपने करियर में लगभग 300 फिल्में की थीं लेकिन फिल्म ‘शोले’ उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म थी। इस फिल्म में उनका निभाया वीरू का किरदार अमर हो चुका है। धर्मेंद्र का नाम लेने पर सबसे पहले यही किरदार दर्शकों को याद आता है। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी गोल्डन जुबली पूरी की है।
धर्मेंद्र से जुड़े किस्से

धर्मेंद्र को मिले ये सम्मान
Location : Mumbai
Published : 24 November 2025, 3:11 PM IST
Topics : Bollywood News Dharmendra entertainment news Mumbai