हिंदी
पीएम मोदी ने UPSC CSE में चयनित उम्मीदवारों को दी बधाई
New Delhi: UPSC CSE 2025 का रिजल्ट जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल होने वाली प्रतिभाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाओं ने अपने समर्पण, दृढ़ता और कड़ी मेहनत के बूते यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्र की सेवा करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की यात्रा पर निकलने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने सिविल सेवा परीक्षा में वांछित सफलता हासिल नहीं कि उन्हें मैं भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसे क्षण कठिन हो सकते हैं, जब आप अपनी मेहनत का वांछित परिमाम नहीं पाते, फिर भी मैं समझता हूं कि भविष्य में आपके पास कई ऐसे अवसर आएंगे जिनका सदुपयोग कर आप राष्ट्र के लिए अपना योगदान दे सकते हैं।
UPSC CSE परीक्षा 2025 में कुल 958 उम्मीदवारों ने मारी बाजी मारी। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है।
इस साल भी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप रैंक के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। जहां अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर आकांश ढुल रहे। इन तीनों उम्मीदवारों की मेहनत और समर्पण ने उन्हें देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में जगह दिलाई है।
खास बात यह है कि इस साल यूपीएससी पास करने वाली टॉप टेन प्रतिभाओं में से कुछ ऐसे भी हैं जिनके मां-बाप सामान्य कारोबार करते हैं या जो छोटे कस्बों के रहने वाले हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है।
UPSC Mains 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए टॉप टेन की सूची
27 फरवरी को खत्म हुए इंटरव्यू
UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे।
Location : New Delhi
Published : 6 March 2026, 8:43 PM IST
Topics : PM Modi congratulates UPSC Civil Services selected candidates UPSC Result 2025 Upsc cse 2025