हिंदी
देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजर्ट घोषित हो गया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान आकांश धुल ने हासिल किया है।
UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी
New Delhi: देश की सबसे बड़ी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया है। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री टॉपर रहे। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं। परीक्षा में कुल 1087 उम्मीदवारों के भाग लिया। टॉप टेन में तीन लड़कियां शामिल हैं।
आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान अकांश ढुल चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला, पांचवे स्थान पर इशान भटनागर, छठवें पर ज़िनिया अरोड़ा, सातवें पर ए आर राजा मोहिद्दीन, आठवें पर पक्षाल सेक्रेटरी, नौवें स्थान पर आस्था जैन और दसवां स्थान उज्ज्वल प्रियांक ने हासिल किया है।
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri: जानिये कौन हैं अनुज अग्निहोत्री, जो बने आईएएस टॉपर्स
यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है।
27 फरवरी को खत्म हुए इंटरव्यू
UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे।
होली के रंग में रंगे IPS कृष्ण विश्नोई…गुलाब जइसन खिलल बाडू पर किया जबरदस्त डांस, Video वायरल
इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्स
भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही 'जोन सिस्टम' की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई 'कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026' लागू कर दी गई है। इसके तहत अब 'साइकिल सिस्टम' के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी।
पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।