सड़क हादसों में मृतकों के साथ करते थे घिनौना काम, दो हैवान गिरफ्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोपी सड़क हादसे में मृतकों के साथ ऐसी करतूत करते थे जिसे सुनकर सबकी रूह कांप जाए। नैनीताल पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।

Nainital: हल्द्वानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोपी सड़क हादसे में मृतकों के साथ ऐसी करतूत करते थे जिसे सुनकर सबकी रूह कांप जाए। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करते थे। पुलिस ने  दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मामले के अनुसार बरेली रोड हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह बिष्ट ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को हुई सड़क दुर्घटना में उनके पुत्र की मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद जब वाहन की जांच की गई तो उसमें रखा मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी गायब मिली। इस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की निगरानी में एक टीम गठित की गई जिसने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

युद्ध के बीच खाड़ी देशों में फंसे हैं उत्तराखंड के सैकड़ों लोग, अकेले 8 हल्द्वानी के, जानिए उनका हाल

आरोपियों की पहचान

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने 5 मार्च को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उवेश उर्फ मुन्ना निवासी गौजाजाली बनभूलपुरा और सैफ अली निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, क्यों महत्वपूर्ण है उनका यह दौरा…

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का मोबाइल फोन और सोने की एक अंगूठी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले के खुलासे में पुलिस टीम के कई कर्मियों की अहम भूमिका रही।

Location : 
  • Haldwani,

Published : 
  • 6 March 2026, 8:24 PM IST

Advertisement
Advertisement