नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान, 1400 से अधिक ठिकानों का सत्यापन, लापरवाह मकान मालिकों पर भारी जुर्माना
नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार बनभूलपुरा और रामनगर क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाना है।