Kanpur Dehat News: बहन के घर जा रहे भाई की सड़क पर थम गई सांसें, दर्दनाक मौत से हड़कंप

जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे में हुई मौत की जांच करती पुलिस

मृतक की पहचान जनपद औरैया के थाना सहायल क्षेत्र के सहायल निवासी 40 वर्षीय राजेश पुत्र अग्नू के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसकी बहन निर्मला और भांजी मुस्कान ने की। बताया गया कि राजेश शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के घर आ रहे थे। इसी दौरान जब वह मंगलपुर थाना क्षेत्र के खितारी गांव के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

मृतक राजेश बाथम

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को देखने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू

परिजनों के अनुसार मृतक राजेश के परिवार में तीन बेटियां रश्मी, काके और अंजली तथा एक बेटा अंकुश है। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

महराजगंज में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकायत: गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं, लगा वसूली का आरोप

वहीं मृतक राजेश की बहन निर्मला ने बताया कि मेरे भाई फलों का ठेला लगाया करते थे जिससे उनके परिवार का भरण पोषण चल रहा था। वहीं झींझक चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Kanpur

Published :  6 March 2026, 9:31 PM IST

Advertisement