Kanpur Dehat News: तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आया हॉकर, कानपुर के हैलट में चल रहा इलाज
जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा रसूलाबाद मार्ग पर इन दिनों मौत बनकर दौड़ रहे डंफर की चपेट में हॉकर आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय व परिवार के लोग तत्काल घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।