Siswa Bazar: ‘हमारे आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

सिसवा ब्लॉक परिसर में गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘हमारे आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास और आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 February 2026, 5:04 PM IST
google-preferred

Siswa Bazar (Maharajganj): सिसवा ब्लॉक परिसर में गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 'हमारे आंगन-हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास और आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीभार की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

​ मुख्य अतिथि बंशीधर सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ​"आंगनबाड़ी केंद्र किसी भी बच्चे की पहली शिक्षा, पहली मुस्कान और पहले संस्कार का केंद्र होता है। बच्चा अपने जीवन के सफर की शुरुआत यहीं से करता है, इसलिए हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।"

Ramnagar में सुलगी नाराजगी, गुंजन हत्याकांड पर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कानून व्यवस्था पर उठे तीखे सवाल

प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने दी ये जानकारी

​समन्वय से बनेगा उज्ज्वल भविष्य विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं और आंगनबाड़ी केंद्र अब 'बाल वाटिका' के रूप में बेसिक शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

​बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

निपुण बच्चों का सम्मान और सांस्कृतिक रंग कार्यक्रम में सिसवा क्षेत्र के 9 संकुलों से आए 45 निपुण बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान:
​प्राथमिक विद्यालय रायपुर और सिसवा प्रथम के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों का Exam स्ट्रेस कैसे करें कम और Mobile की लत कैसे छुड़ाएं?

भारी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ एआरपी अरविंद जायसवाल ने किया। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मीनाक्षी देवी, शिक्षक संकुल डॉ. सतीश तिवारी, हौसला चौरसिया, रजत शुक्ला, मिथलेश पाल, प्रियंका सिंह, नेहा वर्मा, अंशिका द्विवेदी, विवेक जायसवाल, हरिकेश विश्वकर्मा, राजेश कुमार, रमेश चंद चौरसिया, सुशील कनौजिया और पंकज सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Location : 
  • Siswa Bazar (Maharajganj)

Published : 
  • 5 February 2026, 5:04 PM IST

Advertisement
Advertisement