बच्चों का Exam स्ट्रेस कैसे करें कम और Mobile की लत कैसे छुड़ाएं?

By Saumya Singh 

Source: Google 

परीक्षा के समय बच्चों पर नंबर लाने का दबाव न बनाएं। प्रेशर कम रहेगा तो बच्चा मानसिक रूप से ज्यादा संतुलित और फोकस्ड रहेगा।

पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों पर ज्यादा दबाव न डालें। उनके साथ खेलें, बाहर घुमाएं और सीखने को मजेदार बनाएं।

अचानक मोबाइल छीनने से बच्चा तनाव में आ सकता है। फोन की जगह उसे कोई और खेल या एक्टिविटी दें।

एग्जाम के समय मोबाइल पूरी तरह बंद न करें। समय तय करें ताकि बच्चा पढ़ाई और आराम दोनों कर सके।

सोशल मीडिया को पूरी तरह हटाना संभव नहीं है। पैरेंट्स समय और कंटेंट पर नजर रखें ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।