इस देश में जींस पहनने पर हो सकती है जेल, जानिए अजीब कानून

By Saumya Singh

Source: Google

जींस बच्चों से लेकर बड़ों तक सबसे पसंदीदा कपड़ों में शामिल है। फैशन बदलता रहा, लेकिन जींस की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई।

दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां जींस पहनने पर पूरी तरह रोक है। यहां जींस पहनना कानूनन अपराध माना जाता है।

यह देश है उत्तर कोरिया, जहां जींस पहनना सख्त मना है। यह नियम वहां की सरकार द्वारा सख्ती से लागू किया गया है।

उत्तर कोरिया में जींस को अमेरिकी साम्राज्यवाद का प्रतीक माना जाता है। अमेरिका से दुश्मनी के चलते जींस पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

उत्तर कोरिया में फैशन पुलिस सड़कों पर गश्त करती है। अगर कोई जींस पहने पकड़ा गया, तो उसे सजा और जेल तक हो सकती है।