महराजगंज मनरेगा में लाखों की खुली लूट, इस ग्राम प्रधान के अधिकार सीज, सचिव पर DM की कार्यवाही से मचा हड़कंप

महराजगंज के निचलौल ब्लॉक स्थित भेड़िया ग्राम पंचायत में मनरेगा और राज्यवित्त योजना के तहत ₹7,15,371 के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रधान के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर अंतिम जांच के आदेश दिए हैं।

Maharajganj: जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़िया में मनरेगा पार्क निर्माण कार्य में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। शिकायत मिली थी कि एक ही कार्य के सापेक्ष दो बार भुगतान किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय आदेश संख्या 3834 31 दिसंबर 2026 द्वारा उपायुक्त मनरेगा एवं सहायक अभियंता सिंचाई खण्ड द्वितीय को प्रारम्भिक जांच सौंपी गई थी।

जांच अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत संयुक्त आख्या के अनुसार मनरेगा योजना के अंतर्गत ₹2,71,436 तथा राज्यवित्त योजना के अंतर्गत ₹4,43,935, इस प्रकार कुल ₹7,15,371 की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है।

जांच में यह भी पाया गया कि ग्राम प्रधान  और सचिव राजीव रामचंद्रन द्वारा शासनादेश एवं वित्तीय नियमों की अनदेखी करते हुए शासकीय धनराशि का भुगतान व्यक्तिगत खाते में किया गया। पीएफएमएस पोर्टल पर वेण्डर के रूप में व्यक्ति विशेष का खाता फीड कर भुगतान किया गया, जो स्पष्ट रूप से नियम विरुद्ध है। इतना ही नहीं, बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए भुगतान कर वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया गया।

जो चूक गए थे पहले, उनके लिए अग्निवीर वायु भर्ती में फिर खुला आवेदन मौका, जानें कैसे करें आवेदन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा द्वारा सचिव को तथा प्रशासनिक स्तर से प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 21 फरवरी 2026 को दोनों द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया, लेकिन प्रस्तुत साक्ष्य जांच में संतोषजनक नहीं पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उ०प्र० पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95 (1) (छ) के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान अखिलेश प्रकाश यादव के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। साथ ही साथ सचिव पर कार्यवाही की गई है।

हरियाणा में निकली बड़ी शिक्षक भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख से पहले जान लें पूरी डिटेल

अंतिम जांच के लिए नामित अधिकारी

डॉ. हौसला प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
राहुल कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

जब तक अंतिम जांच पूरी नहीं हो जाती और दोषमुक्ति प्रमाणित नहीं होती, तब तक ग्राम पंचायत के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का संचालन तीन सदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा। समिति के गठन का आदेश अलग से जारी होगा।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 26 February 2026, 1:39 PM IST

Advertisement
Advertisement