हिंदी
ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक की मौत (Img: X)
Hathras: पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक से आगे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र हरिशंकर निवासी नया नगला, रूहेरी थाना हाथरस गेट के रूप में हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
परिजनों के मुताबिक, अभिषेक टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। वह गुरुवार शाम को बिना बताए कासगंज में रहने वाले अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव (Img: AI)
बताया जा रहा है कि रास्ते में चलती ट्रेन से संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसा रात में होने के कारण तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद उसकी पहचान हो पाई।
एक बारात ऐसी भी! आगरा में ताजमहल के करीब दिखा अनोखा दृश्य, नजारा देख दंग रह गए पर्यटक
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के ताऊ के बेटे ने बताया कि अभिषेक की उम्र करीब 22 वर्ष थी और वह टाइल्स लगाने का काम करता था। वह कासगंज में रहने वाले अपने मामा के पास जा रहा था। अभिषेक अभी अविवाहित था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Location : Hathras
Published : 27 November 2026, 3:17 PM IST