केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को मंजूरी, संसद के विशेष सत्र पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को परिसीमन बिल और महिला आरक्षण में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। 40 मिनट तक चली बैठक में कई फैसले लिए गए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 November 2026, 2:41 PM IST
google-preferred

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधनों को मंजूरी दी गई है। बैठक में संसद की आगामी विशेष बैठक को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही कई बड़े फैसले भी लिए गए।

संसद में 50 फीसदी सीट बढ़ाने को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। बढ़ी हुई सीटों अगले 25 साल तक प्रीज रहेंगी।

2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर डिलिमिटेशन प्रोसेस को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए डिलिमिटेशन कमीशन बनाने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, बदले हुए बिल के डिटेल्ड प्रोविजन्स अभी सामने आने बाकी हैं।

मानसून सत्र में सरकार का बड़ा दांव: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल लाने की तैयारी, द्रमुक पर टिकी निगाहें

महिला रिजर्वेशन लागू करने की दिशा में कदम

डिलिमिटेशन बिल को महिला रिजर्वेशन लागू करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। महिला रिजर्वेशन एक्ट में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें रिजर्व करने का प्रावधान है।

तीन दिन का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर बढ़ी सियासी हलचल

30 नवंबर से संसद की स्पेशल बैठक

लोकसभा 30 नवंबर को और राज्यसभा 2 दिसंबर को शुरू होगी। संसद की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान डिलिमिटेशन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल पेश किए जा सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  27 November 2026, 2:40 PM IST

Advertisement