गोरखपुर में दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली, पुलिस ने ‘ख’ श्रेणी में रखकर बढ़ाई निगरानी

जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने निगरानी का दायरा बढ़ाते हुए दो अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Gorakhpur: जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने निगरानी का दायरा बढ़ाते हुए दो अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना राजघाट और थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के एक-एक अपराधी को दुराचारी घोषित करते हुए उनकी आपराधिक गतिविधियों और दर्ज मुकदमों के इतिहास के आधार पर ‘ख’ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इस कार्रवाई के बाद दोनों अपराधी पुलिस की नियमित निगरानी के दायरे में आ गए हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, पहला अपराधी कमालुद्दीन उर्फ मैना पुत्र शाम मोहम्मद है। मूल रूप से जनपद गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बाडाचौर का निवासी कमालुद्दीन वर्तमान में गोरखपुर के थाना राजघाट क्षेत्र के वार्ड नंबर 50 स्थित हरिजन बस्ती, तुर्कमानपुर में रहता है। उसके खिलाफ थाना रामगढ़ताल में वर्ष 2026 के दौरान चोरी और उससे संबंधित अपराधों के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 0191/2026, 0133/2026 और 0203/2026 शामिल हैं। इन मुकदमों में बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) और 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

अब स्कूल में नहीं चलेगी मनमानी! खाली क्लास मिली तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश

दूसरा अपराधी गोलू उर्फ मनोज निषाद पुत्र रामप्रीत निषाद है, जो थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के अजवनिया का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2015 से 2025 तक गोरखपुर के विभिन्न थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें खोराबार थाने में वर्ष 2015 में मारपीट और जानलेवा हमले, वर्ष 2017 में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट तथा वर्ष 2019 में लूट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रामगढ़ताल थाने में चोरी, मारपीट, बलवा, आबकारी अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 और 2025 में भी उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हरपुर बुदहट थाने में भी वर्ष 2025 में एक मुकदमा दर्ज है।

यूपी में 28 आईपीएस अफसरों का तबादले, कई SP समेत नोएडा से लेकर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले गए, देखिये पूरी सूची

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिस्ट्रीशीट खोले जाने का उद्देश्य ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और उनके आपराधिक व्यवहार की निगरानी करना है, ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके। दोनों अपराधियों को दुराचारी घोषित कर ‘ख’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई इसी दिशा में की गई है।

गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अपराधियों की पुरानी गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर उनकी निगरानी की व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 November 2026, 2:37 PM IST

Advertisement