हिंदी
सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या (Img- Pinterest)
Rudrapur: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक मामूली झगड़ा खूनी लड़ाई में बदल गया। रेशमबाड़ी इलाके में कुछ गुस्साए युवकों का विरोध करना एक सिक्योरिटी गार्ड के लिए जानलेवा साबित हुआ।
अपने भतीजे को बचाने आए 50 साल के लीलाधर पर आरोपियों ने कई बार चाकू से वार किया। हमले में उनकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना से इलाके में तनाव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पूरी घटना रुद्रपुर के रेशमबाड़ी इलाके की है। खबरों के मुताबिक, लीलाधर एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। वह देर शाम घर लौट रहे थे, तभी उनके घर के पास कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। राहुल पर हमला होते देख लीलाधर के भतीजे राहुल ने विरोध किया, जिससे कहासुनी हो गई।
Vikasnagar Accident: टोंस नदी में समाया सवारी वाहन, दो साल की मासूम समेत दो की मौत, पांच घायल
राहुल पर हमला होते देख लीलाधर बीच-बचाव करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब उन्होंने विरोध किया, तो युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। भतीजे को पिटता देख लीलाधर उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे।
कोतवाली रुद्रपुर (Img- X)
उन्होंने युवकों को शांत करने और मामला शांत करने की कोशिश की। लेकिन, मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने चाकू निकालकर लीलाधर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने राहुल, रामअवतार और अनुज को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
अचानक हुई चाकूबाजी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। चाकूबाजी में घायल राहुल, रामअवतार और अनुज का इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ FIR
घटना की सूचना मिलने पर शहर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात की और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, लड़ाई लोकल और बाहरी युवकों के बीच हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई हैं। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है।
Location : Rudrapur
Published : 27 November 2026, 3:16 PM IST