Deoria News: बच्चों के साथ मिड-डे मील खाने बैठ गए DM-SP! स्कूल में अचानक पहुंचकर परखी गुणवत्ता
देवरिया के रुद्रपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और उसकी गुणवत्ता परखी। इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई, साफ-सफाई और भोजन की स्वच्छता का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।