हिंदी
घर-घर जाकर पल्स पोलियो अभियान का लिया जायजा (Img: Dynamite News)
Jhansi: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के मोंठ में आगामी पल्स पोलियो अभियान के प्रभावी संचालन एवं जमीनी स्तर पर अभियान की प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से JSI की स्टेट SNID ऑब्जर्वर शिव महिमा ने जिला समन्वयक अनिरुद्ध कुमार शुक्ला एवं संबंधित ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जनपद के चिरगांव एवं मोंठ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान चिरगांव ब्लॉक के छिरौना क्षेत्र में ARO के साथ पहुंचकर स्वास्थ्य गतिविधियों का जायजा लिया गया। वहीं मोंठ ब्लॉक में ARO, BPM एवं BCPM के साथ बम्हरौली, मोंठ रेलवे स्टेशन तथा बुधावली क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान संचालित पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। टीम ने अभियान में लगी स्वास्थ्य टीमों की कार्यप्रणाली, घर-घर भ्रमण की स्थिति तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
मोठ में पल्स पोलियो अभियान (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें: Jhansi News: झांसी में पैकेज्ड पेयजल प्लांटों पर FSDA की छापेमारी, दो हजार से अधिक पानी की बोतलें जब्त
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत के साथ आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अभियान की माइक्रोप्लानिंग, क्षेत्रवार टीमों के गठन, टीमों की तैनाती, बूथों की व्यवस्था तथा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की रणनीति के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही अभियान में लगाए गए विभिन्न टीकाकरण दलों की जिम्मेदारियों एवं कार्यक्षेत्र के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें: Jhansi News: आबकारी विभाग के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर छलक रहे जाम! वायरल वीडियो ने निगरानी व्यवस्था पर उठाए सवाल
निरीक्षण के दौरान टीम ने क्षेत्र में चल रहे हाउस-टू-हाउस पल्स पोलियो अभियान की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए मैदानी स्तर पर अवलोकन किया। अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने और कोई भी बच्चा छूटने न पाए, इस उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त की गई।
घर-घर जाकर पल्स पोलियो अभियान का लिया जायजा (Img: Dynamite News)
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) धीरज किशोर गुप्ता, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (BCPM) राजेश सिंह तथा JSI के जिला समन्वयक अनिरुद्ध कुमार शुक्ला सहित संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्टेट ऑब्जर्वर टीम के इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पल्स पोलियो अभियान की जमीनी प्रगति का आकलन, घर-घर टीकाकरण गतिविधियों का निरीक्षण रहा।
Location : Jhansi
Published : 27 November 2026, 5:12 PM IST