Jhansi Love Triangle: लड़की का चक्कर बाबू भैया! दो युवकों की मारपीट के बीच युवती ने खींचा सबका ध्यान

झांसी में दो युवकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके का बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक युवती की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींचा है। आखिर दोनों युवकों के बीच विवाद की वजह क्या थी, जानिए पूरा मामला।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 4:56 PM IST
google-preferred

Jhanis: एक तरफ सड़क पर दो युवक आपस में मारपीट कर रहे थे, तो दूसरी तरफ पास खड़ी एक युवती हंसती नजर आ रही थी। झांसी से सामने आए इस अजीबोगरीब घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ। दोनों के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वे एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।

Jhansi1 (1)

लड़की के चक्कर में बवाल (Image Source: Dynamite News)

मामूली विवाद में गोलियों की बरसात! युवक को दौड़ाकर मारी गोली, पेट छूकर निकली बुलेट

इसी दौरान किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके पास एक युवती भी खड़ी नजर आ रही है।

सड़क पर हुए इस विवाद से ज्यादा युवती की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों युवकों के बीच विवाद और युवती से उनके संबंधों को लेकर तरह-तरह की

चर्चाएं हो रही हैं।

 

युवकों के भिड़ने पर हंसती नजर आई युवती

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू युवती की प्रतिक्रिया रही। वायरल वीडियो में जहां दोनों युवक एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं पास खड़ी युवती हंसती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक युवती को लेकर दोनों युवकों के बीच मारपीट की नौबत क्यों आई? वहीं, मारपीट के दौरान युवती के चेहरे पर दिखाई दे रही मुस्कान भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

हालांकि, युवती की प्रतिक्रिया के पीछे क्या वजह थी, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों युवकों और युवती की पहचान भी अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके आपसी संबंधों और विवाद की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

WhatsApp पर आया ‘शादी का निमंत्रण’, डाउनलोड करते ही खाली हुआ बैंक अकाउंट, एक क्लिक से आपकी भी उड़ सकती है गाढ़ी कमाई

वायरल वीडियो पर क्या बोली पुलिस

सीपरी बाजार थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सूचना या लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Jhansi

Published :  27 November 2026, 4:56 PM IST

Related News

Advertisement