कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
महराजगंज के हाई-वे पर इंडियन ऑयल टंकी पर पेट्रोल और डीजल की भारी कमी ने किसानों और आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कुछ लोग दो-तीन दिन से लाइन में बैठे हुए हैं। क्या यह संकट जल्द हल होगा या किसानों को पुराने तरीकों पर लौटना पड़ेगा?
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस की कार्रवाई पर विवाद, वकीलों और किसान-मजदूर नेताओं ने नजरबंदी और हिरासत को बताया गैरकानूनी, आंदोलन की चेतावनी दी।
देवरिया के नदौली घाट पर पिछले तीन वर्षों से पीपा पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके चलते किसान अपनी जान और कम्बाइन मशीनों को जोखिम में डालकर सरयू नदी पार करने को मजबूर हैं। जानें क्या है इस देरी की वजह और किसानों की मुश्किलें। पढ़ें पूरी खबर
उड़ीसा में किसान पंचायत में शामिल होने आए राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया गया। मुजफ्फरनगर में BKU कार्यकर्ता थानों पर धरने पर बैठ गए। किसान नेता नीरज पहलवान का कहना है कि रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम और “जेल भरो आंदोलन” की चेतावनी भी दी गई है।
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ रोष जताया। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
देवरिया के रुद्रपुर में डीजल जब्ती और फर्जी मुकदमों के आरोप को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रशासन को खुली चेतावनी दी गई है।
महराजगंज में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिरकर खराब हो रही है, वहीं सब्जी की फसल को भी नुकसान का खतरा है। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
मुजफ्फरनगर में भाकियू अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बदबूदार कचरे से भरे ट्रक को रोककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रदूषण पर कड़ा एक्शन मांगा। लोगों ने बताया कि इस तरह का कचरा लाकर इलाके की हवा और पानी को खराब किया जा रहा है।