हिंदी
देवरिया में राजस्थान के 7 तस्कर दबोचे गए (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने चार लग्जरी चारपहिया वाहनों से 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से राजस्थान के रहने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 27 नवंबर को कोतवाली पुलिस टीम पूरवा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरटीओ कार्यालय, मेहड़ा पुरवा के पास कुछ लोग वाहनों से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे हैं।
Deoria: 18 से 20 साल की सेवा, फिर भी 7,788 रुपये मानदेय! देवरिया में रोजगार सेवकों ने खोला मोर्चा
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लग्जरी वाहनों के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 37 पेटी में रखे ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की के 305 पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच 180 एमएल का बताया गया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन भी मिले।
Deoria News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में आयोजन, 138 जोड़ो का विवाह सम्पन्न
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0843/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 61(2) और आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। चारों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में की गई।
Location : Deoria
Published : 27 November 2026, 5:21 PM IST