हिंदी
पेट्रोल पंप पर लूट
Deoria: शनिवार दोपहर सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक पेट्रोल पंप पर ऐसा खौफनाक मंजर बना कि हर कोई दहशत में आ गया। देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहा तानकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। कुछ ही मिनटों में 8,400 रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए और पीछे छोड़ गए खौफ और सवाल।
देवरिया के रुद्रपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट।
बाइक सवार बदमाशों ने असलहा तानकर 8,400 रुपये लूटे, पूरी वारदात CCTV में कैद।@DeoriaPolice
#Deoria #CrimeNews #UPPolice pic.twitter.com/5fiVPa0L3J— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 28, 2026
जानकारी के मुताबिक पकड़ी बुजुर्ग निवासी सचिन साहनी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी पर थे। तभी दो बाइकों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगा। सचिन को लगा कि ग्राहक पेट्रोल भरवाने आए हैं।
लेकिन जैसे ही वह उनके पास पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछा, बदमाशों ने अचानक असलहा निकाल लिया। सेल्समैन पर हथियार तानकर उनके पास रखे 8,400 रुपये छीन लिए। पूरी घटना कुछ ही पलों में हुई और आरोपी तेजी से फरार हो गए।
घटना के बाद सचिन ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव और प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। राहत की बात यह है कि पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई टीमों का गठन किया है। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
देवरिया में भव्य आयोजन, सरकारी योजना के तहत सजे 161 घर; पढ़ें पूरी खबर
इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खुलेआम दिनदहाड़े हुई इस लूट ने स्थानीय व्यापारियों को भी डरा दिया है। लोग अब इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Location : Deoria
Published : 1 March 2026, 4:57 AM IST
Topics : Deoria Deoria Crime Deoria News Deoria Police