हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। सचेंडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने सात साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने दुष्कर्म से पहले बच्ची के दस साल के भाई के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे पुल के पास फेंक दिया ताकि वह विरोध न कर सके। आरोपी दोनों बच्चों को घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार मूल रूप से फतेहपुर का निवासी है और वर्तमान में सचेंडी में किराए पर रहता है। परिवार के मुखिया एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पत्नी के देहांत के बाद वह अकेले ही अपने चार बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। शनिवार को जब पिता काम पर गए थे, तब उनके दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के एक होटल में काम करने वाला दीपक नाम का युवक वहां पहुंचा। बच्चे उसे पहले से जानते थे, इसलिए जब उसने घुमाने का लालच दिया तो वे उसके साथ चले गए।
Kanpur Dehat: रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
आरोपी दीपक दोनों बच्चों को किसाननगर पुल के पास एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने खेल-खेल में मासूम भाई को रस्सी से जकड़ दिया और उसे किनारे फेंक दिया। इसके बाद उसने तड़पती और चिल्लाती हुई सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बेबस भाई अपनी आंखों के सामने बहन के साथ होती दरिंदगी देखता रहा लेकिन कुछ कर नहीं सका। वारदात के बाद आरोपी बच्चों को वहीं छोड़कर फरार हो गया और जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद किसी तरह बंधन से मुक्त होकर दोनों बच्चे रोते हुए घर पहुंचे। जब पिता काम से वापस लौटे तो बच्चों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। पिता तुरंत बच्चों को लेकर थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।
Kanpur News: मुठभेड़ में घायल बदमाश चार दरोगा को चकमा देकर अस्पताल से फरार, उठे बड़े सवाल
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और उसे आवश्यक उपचार व काउंसलिंग प्रदान की जा रही है।
Location : Kanpur
Published : 20 April 2026, 7:07 PM IST
Topics : crime news Kanpur minor rape uttar pradesh