हिंदी
गिरफ्तार आरोपी
Deoria: जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की रात बैतालपुर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आज चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मृतक की पहचान पप्पू यादव पुत्र धारी यादव, निवासी सोपारी बुजुर्ग के रूप में हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर गौरीबाजार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें छह नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें नवनाथ गोड़ और उनकी पत्नी मालती को पाण्डेय भिस्वा गांव के पास से पकड़ा गया।
Budaun:गंगा में नहाने गए पांच बच्चे डूबे, एक की मौत दो लापता, मचा हड़कंप
वहीं, अन्य दो आरोपी आनंद कुमार उर्फ कुमकुम और रामसकल यादव को चीनी मिल के आवासीय खंडहर परिसर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी हत्या के मामले में सीधे तौर पर शामिल हैं और इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को मृतक का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक झीनेलाल पासवान, अजीत कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक संध्या यादव सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Sonbhadra News: DRM के दौरे में खुलीं समस्याओं की पोल, दिए बड़े निर्देश…
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देवरिया पुलिस का यह ऑपरेशन जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Location : Deoria
Published : 15 April 2026, 7:30 PM IST