Sonbhadra News: DRM के दौरे में खुलीं समस्याओं की पोल, दिए बड़े निर्देश…

सोनभद्र के चोपन रेलवे स्टेशन पर DRM अखिलेश मिश्रा के दौरे के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। जर्जर आवास, क्लब आधुनिकीकरण और पार्क निर्माण समेत कई मांगों पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 15 April 2026, 6:28 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन में बुधवार को धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्रा का महत्वपूर्ण दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन परिसर में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति को देखा गया और गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) चोपन शाखा के पदाधिकारियों ने DRM का स्वागत किया। ब्रांच सेक्रेटरी एवं मुख्य टिकट निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दौरे के दौरान संयुक्त निरीक्षण में यूनियन प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण समस्याएं DRM के सामने रखीं।

जर्जर आवास और सुविधाओं की कमी बना बड़ा मुद्दा

निरीक्षण के दौरान DRM ने चोपन गार्ड कॉलोनी का भी जायजा लिया, जहां कर्मचारियों के जर्जर रेल आवास प्रमुख चिंता का विषय बनकर सामने आए। कर्मचारियों को खराब हालत में रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है।

मुजफ्फरनगर: महंगाई के खिलाफ क्रांतिसेना महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन! ज्ञापन सौंपा

इसके अलावा रेलवे इंटरमीडिएट कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया। ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों ने रेलवे क्लब के आधुनिकीकरण, चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण और बैडमिंटन कोर्ट के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग रखी। यूनियन ने स्पष्ट कहा कि इन सुविधाओं का सीधा असर कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन स्तर पर पड़ता है।

DRM के सख्त निर्देश

मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के हित सर्वोपरि हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश भी दिए गए।

नाबालिग को अगवा करने वाले आरोपी चढ़े यूपी एसटीएफ के हत्थे, इतने करोड़ की थी डिमांड

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने भी DRM से मुलाकात कर विकास कार्यों से जुड़ा मांग पत्र सौंपा। DRM ने आश्वासन दिया कि सभी कार्यों में रेलवे की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा और नियमानुसार NOC जारी कर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

दौरे के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और ईसीआरकेयू के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि चोपन रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Location :  Sonbhadra

Published :  15 April 2026, 6:28 PM IST

Advertisement