देश में धनबाद रेल मंडल का डंका, कमाई और माल ढुलाई दोनों में नंबर 1
धनबाद रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का सबसे अधिक कमाई करने वाला रेल मंडल बनने का गौरव हासिल किया है। माल ढुलाई, यात्री सेवाओं और राजस्व के क्षेत्र में बेहतर काम के साथ मंडल ने रेलवे में अपनी बादशाहत कायम रखी है।