हिंदी
धनबाद रेल मंडल
Dhanbad: धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय रेलवे के सबसे मजबूत और भरोसेमंद रेल मंडलों में से एक है। माल ढुलाई से लेकर कमाई, यात्री सेवाओं और जांच अभियान तक, हर क्षेत्र में मंडल ने बेहतर काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डीआरएम अखिलेश मिश्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धनबाद रेल मंडल लगातार माल ढुलाई, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।
धनबाद रेल मंडल ने फिर मारी बाजी! देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रेल मंडल बनने के साथ ही माल ढुलाई में भी धनबाद ने पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनबाद रेल मंडल ने 23,773.24 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।@drmdhnecr @RailMinIndia #Dhanbad #IndianRailways pic.twitter.com/GVKIPBcHvK
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 4, 2026
डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बताया कि धनबाद रेल मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक बार फिर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस वित्तीय वर्ष में मंडल ने 194.73 मिलियन टन कोयले की ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि कोयला देश की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा आधार है। वहीं, बिलासपुर रेल मंडल 194.05 मिलियन टन माल ढुलाई के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
राजस्व के मामले में भी धनबाद रेल मंडल ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंडल ने कुल 23,773.24 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। इसी के साथ यह देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रेल मंडल बन गया। इस सूची में भी बिलासपुर मंडल 23,645.34 करोड़ रुपये की आय के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह आंकड़ा दिखाता है कि धनबाद रेल मंडल भारतीय रेलवे की आय में कितनी अहम भूमिका निभा रहा है।
धनबाद में नकाबपोश डकैतों का खौफ, बच्चों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट; जानिए डकैती की पूरी कहानी
माल ढुलाई और कमाई के अलावा यात्री सेवाओं में भी धनबाद रेल मंडल ने बेहतर काम किया। इस वर्ष मंडल ने 279.25 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यात्रियों से किराए के रूप में मंडल को 529.88 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.88 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं, बिना टिकट यात्रा और बिना बुक सामान के खिलाफ चलाए गए अभियान में कुल 364.19 हजार मामले पकड़े गए और 21.97 करोड़ रुपये की वसूली की गई।
डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि धनबाद रेल मंडल आगे भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने, सुरक्षा को और मजबूत करने तथा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर रेल मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Location : Dhanbad
Published : 4 April 2026, 8:09 PM IST
No related posts found.