Deoghar: DDC पीयूष सिन्हा का सख्त एक्शन, प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
देवघर में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीडीसी पियूष सिन्हा ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों और कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। आम लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए गए।