हिंदी
गिरफ्तार आरोपी
Sahibganj : जमीन के छोटे से विवाद ने साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव में खून-खराबे का रूप ले लिया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुए इस खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडे चले और हालात इतने बिगड़ गए कि गांव रणभूमि में तब्दील हो गया।
बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहेट में भर्ती कराया गया। वहीं एक घायल को हालत गंभीर होने पर बाहर रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत होने की सूचना सामने आई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांड संख्या 68/26 में 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं कांड संख्या 69/26 में 34 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
साहिबगंज में जंगल के पास चल रही ब्राउन शुगर डील पर पुलिस का वार, करोड़ों की सप्लाई का खुलासा
घटना के बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया और कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कांड संख्या 68/26 से आजाद अंसारी, करीम अंसारी, शहनवाज अंसारी, कबीर अंसारी, इनामुल अंसारी, मफीजुद्दीन अंसारी और रियाजुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं डइस्माइल अंसारी और उस्मान अंसारी को पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक नुनुदेव राय ने किया। थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया और एसआई अशीम खुजूर समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोग अभी भी दहशत में हैं। प्रशासन ने अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
Location : Sahibganj
Published : 2 June 2026, 10:49 PM IST
Topics : crime news land dispute Sahibganj violence
No related posts found.