Indian Railways Special Train: वैष्णो देवी-खाटू श्याम यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, बदलेंगे ट्रेन रूट
भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में यात्रियों के लिए कई अहम बदलाव किए हैं। वैष्णो देवी के लिए दिल्ली से तीन दिन स्पेशल ट्रेन चलेगी, जबकि खाटू श्याम के लिए रींगस तक विशेष ट्रेन रहेगी। साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य और लखनऊ स्टेशन पर सात घंटे के ब्लॉक से कई ट्रेनों के रूट, समय और प्लेटफॉर्म प्रभावित होंगे।