स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का फोकस: धनबाद के SNMMCH में बड़ा बदलाव तय, 500 से 1000 बेड तक बढ़ेगा अस्पताल
धनबाद के SNMMCH को आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने निरीक्षण कर सुविधाओं, डॉक्टरों की संख्या और संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दिए। जल्द ही यहां बेड और MBBS सीटों में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।