घरेलू कलह से परेशान 60 वर्षीय वेल्डिंग कारीगर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

वह वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार तड़के हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे ने पिता और उनकी दूसरी पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद को आत्महत्या की संभावित वजह बताया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 November 2026, 3:24 PM IST
google-preferred

Hathras: थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुन्नेर में रविवार तड़के एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय किशन पाल पुत्र रामसहाय के रूप में हुई है। वह वेल्डिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव पुन्नेर निवासी किशन पाल रविवार तड़के फांसी पर लटके मिले। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए बाजारों में फलों और पूजन सामग्री की खरीदारी करने उमड़े श्रद्धालु

मृतक की दो शादियां हुई थी

मृतक के बेटे गोपाल ने बताया कि उनके पिता की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से दो बेटे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी हैं। गोपाल के अनुसार, जब वह और उनके भाई छोटे थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी को करीब 25 वर्ष हो चुके थे। पिता के मौत के बाद घर की सारी जिम्मेवारी दोनों बेटे के उपर आ गई है।

इजरायल के पास 90 परमाणु बम! अब समंदर में छिपकर दुश्मनों पर नजर रखेगी न्यूक्लियर पनडुब्बी, अमेरिका क्यों साधे है चुप्पी?

दूसरी पत्नी से आए दिन होता था विवाद

बेटे गोपाल का कहना है कि उनके पिता और दूसरी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और झगड़े होते रहते थे। इसके चलते पिता मानसिक तनाव में रहते थे। बेटे ने आशंका जताई कि इसी पारिवारिक कलह और तनाव के चलते उनके पिता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। वह वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार तड़के हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे ने पिता और उनकी दूसरी पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद को आत्महत्या की संभावित वजह बताया है।

किशन पाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद को वजह मृतक के बेटे ने बताया है। घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Location :  Hathras

Published :  15 November 2026, 3:24 PM IST

Advertisement