जीते जी मुझे खुशी नहीं मिली…: इंस्टाग्राम पोस्ट में मौत का किया इशारा, फिर फंदे से लटका मिला डायल-112 के सिपाही का शव
कानपुर में तैनात डायल-112 सिपाही महेंद्र सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के बाद आत्महत्या कर ली। उसके कमरे में फंदे से लटका शव मिला, जबकि घटना से पहले वह पत्नी और बच्चों को मथुरा भेज चुका था। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।