Jharkhand: धनबाद में गैस सिलेंडर फटा, 2 जिंदा जले और 4 की हालत नाजुक

धनबाद में एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो गए और मौके पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है- आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ, जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 April 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Dhanbad: झारखंड के धनबाद में देर रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुनीडीह क्षेत्र में गैस कटर का सिलेंडर अचानक फट गया, जिसके बाद तेज रफ्तार से गैस फैलने लगी और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। दम घुटने जैसी स्थिति बन गई और चार लोगों की हालत गंभीर हो गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

देर रात हुआ जोरदार धमाका

बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार देर रात मुनीडीह इलाके में हुआ। उस समय मौके पर करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे। अचानक गैस कटर का सिलेंडर फट गया और तेज धमाके के साथ गैस तेजी से बाहर निकलने लगी। कुछ ही पलों में आसपास का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और चार लोग गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गए।

फांसी या साजिश? मैनपुरी में विवाहिता की मौत पर मायके और ससुराल वालों के बीच टकराव, क्या पुलिस दे पाएगी प्रीति को न्याय?

अस्पताल में दो लोगों की मौत

घटना के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं इस हादसे में घायल मोहम्मद अब्राहिम और मोहम्मद इमामुद्दीन का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

परिजनों ने सुनाई दर्दनाक कहानी

संजय यादव के परिजनों ने बताया कि वह शाम को घर से यह कहकर निकले थे कि वह अपने एक दोस्त के साथ काम पर जा रहे हैं। लेकिन देर रात करीब एक बजे अचानक वह घर लौट आए। घर पहुंचते ही उनकी हालत बेहद खराब थी। वह तेज सांस ले रहे थे, लगातार खांसी हो रही थी और बेचैनी बढ़ती जा रही थी। परिजनों के मुताबिक वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। पूछने पर बस इतना ही बता सके कि गैस सिलेंडर फट गया है।

रात में खेत की रखवाली कर रहा था किसान, सुबह हुआ कुछ ऐसा, ग्रामीणों ने कहा- अब अंतिम संस्कार कर दो

अस्पताल पहुंचने से पहले ही बिगड़ी हालत

परिजनों ने बताया कि कुछ ही देर में उनकी हालत और खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। घबराए परिजन तुरंत उन्हें एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसी हादसे में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई, जिससे परिवारों में मातम छा गया।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गैस कटर सिलेंडर आखिर किस वजह से फटा और उस समय वहां क्या काम चल रहा था।

Location : 
  • Dhanbad

Published : 
  • 5 April 2026, 3:07 PM IST

Advertisement