क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मॉडल तानिया चटर्जी पर किया मानहानि का केस? जानिए क्या है पूरा मामला…

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और मॉडल-एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। इंस्टाग्राम चैट को लेकर शुरू हुआ मामला मानहानि केस तक पहुंच गया है। तानिया का दावा है कि उन्हें ही ट्रोल किया जा रहा है, जबकि चहल की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 18 April 2026, 7:37 PM IST
google-preferred

New Delhi: युजवेंद्र चहल और तान्या चटर्जी के बीच विवाद की शुरुआत एक इंस्टाग्राम मैसेज से हुई। तानिया चटर्जी ने हाल ही में खुलासा किया था कि साल 2023 में चहल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने उन्हें 'क्यूट' कहा था।

तानिया ने यह चैट पैपराजी के सामने दिखाया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो ने देखते ही देखते पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया और दोनों के बीच विवाद गहरा गया।एक्ट्रेस का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद चहल की टीम की तरफ से उन पर वीडियो हटाने का दबाव भी डाला गया।

चहल का कानूनी कदम: भेजा मानहानि नोटिस

मामला बढ़ने पर युजवेंद्र चहल ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए तानिया चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया। इस बात का खुलासा खुद तानिया ने मीडिया के सामने किया।

Crime News: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब खुलेगा पूरा राज…

तानिया के मुताबिक, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह वीडियो इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य बातचीत थी, जिसे मजाक के तौर पर लिया जाना चाहिए था, लेकिन यह मामला अब कानूनी विवाद में बदल गया है। चहल की ओर से भेजे गए नोटिस के बाद यह मामला अब अदालत तक पहुंचने की स्थिति में है, जिससे आने वाले समय में और भी नए खुलासे हो सकते हैं।

‘मैं ही बदनाम हो रही हूं’- तानिया चटर्जी

इस पूरे विवाद पर तानिया चटर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनकी छवि खराब हो रही है, जबकि चहल के खिलाफ कोई कुछ नहीं कह रहा।

तानिया ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। मैं ही ट्रोलर्स का सामना कर रही हूं और मुझे ही बदनाम किया जा रहा है।' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह बातें मजाक में कही थीं, लेकिन अब यह मुद्दा जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है।

आगरा में गैस सिलेंडर के लिए बवाल, बहनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गौरतलब है कि तानिया चटर्जी को वेब सीरीज गंदी बात से पहचान मिली है और वह कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। फिलहाल, यह विवाद सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी दायरे में पहुंच चुका है और अब सभी की नजर इस पर है कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है।

Location :  New Delhi

Published :  18 April 2026, 7:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement