KL Rahul के बर्थडे पर Athiya Shetty का रोमांटिक पोस्ट, वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें

केएल राहुल के जन्मदिन पर पत्नी आथिया शेट्टी ने रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया। इंस्टाग्राम पर अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 April 2026, 2:55 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल और चर्चित कपल्स में गिना जाता है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"ऐसे में 18 अप्रैल यानी आज केएल राहुल अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया। (Img- Instagram)
3 / 5 \"Zoom\"आथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल के साथ अपनी पांच अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की गहरी बॉन्डिंग और प्यार साफ झलकता है। खास बात यह रही कि इनमें से एक फोटो में उनकी बेटी की झलक भी देखने को मिली, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। (Img- Instagram)
4 / 5 \"Zoom\"इन तस्वीरों के साथ आथिया ने एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “हैप्पी बर्थडे मॉय पर्सन, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं” और इसके साथ रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। (Img- Instagram)
5 / 5 \"Zoom\"आथिया और राहुल की इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने कपल की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उन्हें परफेक्ट कपल बताया, तो कुछ ने उनके बीच की केमिस्ट्री को बेहद खूबसूरत कहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह पोस्ट ट्रेंड कर रहा है। (Img- Instagram)

Location :  Mumbai

Published :  18 April 2026, 2:55 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement