HBD Harivansh Rai Bachchan: हरिवंश राय ‘बच्चन’ को देशभर के दिग्गजों ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा?
27 नवंबर 1907 को जन्मे हरिवंश राय ‘बच्चन’ हिंदी साहित्य के उन महान कवियों में शामिल हैं, जिन्होंने कविता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी प्रसिद्ध कृति मधुशाला आज भी साहित्य प्रेमियों की पहली पसंद है। उनकी जयंती पर देशभर के साहित्यप्रेमियों और दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।