हिंदी
27 नवंबर 1907 को जन्मे हरिवंश राय ‘बच्चन’ हिंदी साहित्य के उन महान कवियों में शामिल हैं, जिन्होंने कविता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी प्रसिद्ध कृति मधुशाला आज भी साहित्य प्रेमियों की पहली पसंद है। उनकी जयंती पर देशभर के साहित्यप्रेमियों और दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हरिवंश राय बच्चन (Img: Google)
New Delhi: हिंदी कविता में अपनी अद्वितीय शैली, मस्ती और मादकता के लिए पहचाने जाने वाले हरिवंश राय ‘बच्चन’ की आज जयंती मनाई जा रही है। हिंदी साहित्य जगत में उनका योगदान अमूल्य माना जाता है। सहज, प्रवाहपूर्ण और गीतात्मक अभिव्यक्ति के साथ उन्होंने कविता को जन-जन तक पहुंचाया और अपने समय के साथ आज भी उतने ही लोकप्रिय बने हुए हैं।
हरिवंश राय बच्चन की सबसे प्रसिद्ध कृति ‘मधुशाला’ ने उन्हें वह पहचान दिलाई, जिसके कारण उनका नाम हिंदी के महानतम कवियों में शुमार होता है। यह महाकाव्य सिर्फ शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि जीवन, संघर्ष, उम्मीद और दर्शन का प्रतीक माना जाता है। उनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में मधुबाला, मधुकलश, निशा निमंत्रण और खादी के फूल शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी साहित्य को नई दिशा दी। उनकी जयंती के अवसर पर साहित्य जगत, फिल्म जगत और राजनीतिक क्षेत्र से कई दिग्गजों ने उन्हें याद किया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई। लोग बच्चन जी की पंक्तियां साझा करते हुए उनके योगदान को नमन कर रहे हैं। आईये जानते हैं कि किसने क्या कहा?
बॉलीवुड के शहंशाह और हरिवंश राय बच्चन के बड़े बेटे अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा, "मिट्टी का तन, मस्ती का मन, क्षण भर जीवन, मेरा परिचय- हरिवंश राय बच्चन"
T 5578 -
"मिट्टी का तन , मस्ती का मन, क्षण भर जीवन, मेरा परिचय "
~ हरिवंश राय बच्चन27 November 1907 , उनकी याद में 🙏🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 27, 2025
राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, " हिंदी साहित्य के उज्ज्वल ध्रुवतारे, पद्मभूषण हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। आपकी अमर पंक्तियां पीढ़ियों को यह विश्वास दिलाती हैं कि हर चुनौती के पार एक उजाला प्रतीक्षा करता है।"
हिंदी साहित्य के उज्ज्वल ध्रुवतारे, पद्मभूषण श्री हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
आपकी अमर पंक्तियाँ पीढ़ियों को यह विश्वास दिलाती हैं कि हर चुनौती के पार एक उजाला प्रतीक्षा करता है। मधुशाला, दो चट्टाने जैसी अनेक महत्वपूर्ण कृतियों से आपने हिंदी साहित्य को नई… pic.twitter.com/EyYd4ZmA59
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 27, 2025
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स हैण्डल पर लिखा, "जिस कवि ने भावना को आत्मसात नहीं किया, वह सफल गीत नहीं रच सकता। हरिवंशराय बच्चन जी पद्म भूषण से सम्मानित महान साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।"
जिस कवि ने भावना को आत्मसात नहीं किया, वह सफल गीत नहीं रच सकता। - हरिवंशराय बच्चन जी
पद्म भूषण से सम्मानित महान साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
हिंदी साहित्य को नई संवेदना और नई लय देने वाली उनकी रचनाएँ आज भी पाठकों के हृदय में अमिट छाप छोड़ती हैं। pic.twitter.com/bPmUDWxATp
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 27, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर लिखा, "हिंदी साहित्य को अपनी अमर रचनाओं से गौरवान्वित करने वाले, पद्मभूषण से अलंकृत महान कवि एवं लेखक हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आपकी काव्य धारा ने न केवल हिंदी भाषा को नई पहचान दी, बल्कि “मधुशाला” जैसी कालजयी कृति के माध्यम से साहित्य जगत में एक अमिट छाप छोड़ी।"
हिंदी साहित्य को अपनी अमर रचनाओं से गौरवान्वित करने वाले, पद्मभूषण से अलंकृत महान कवि एवं लेखक हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
आपकी काव्य धारा ने न केवल हिंदी भाषा को नई पहचान दी, बल्कि “मधुशाला” जैसी कालजयी कृति के माध्यम से साहित्य जगत में एक अमिट छाप छोड़ी। आपकी… pic.twitter.com/obsZNVQ5yo
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 27, 2025
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "पद्म भूषण हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
🇮🇳 पद्म भूषण हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।🙏🏻#हरिवंश_राय_बच्चन#HarivanshRaiBachchan pic.twitter.com/ISe49F165T
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 27, 2025