केएल राहुल की दरियादिली ने जीता दिल, महिला कर्मचारी को गिफ्ट किया अपना स्मार्टफोन

केएल राहुल को 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' चुना गया था, जिसके तहत उन्हें एक महंगा स्मार्टफोन इनाम में मिला था। राहुल ने यह पुरस्कार अपने पास रखने के बजाय स्टेडियम में पीछे रहकर काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य को उपहार के रूप में दे दिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 November 2026, 5:09 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी दरियादिली से सबका दिल जीत लिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के बाद केएल राहुल ने पुरस्कार में मिले फोन को अपने पास रखने के बजाय वहां मौजूद एक महिला स्टाफ मेंबर को गिफ्ट कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस खास पल का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

K L RAHUL

राहुल ने यह पुरस्कार अपने पास रखने के बजाय स्टेडियम में पीछे रहकर काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य को उपहार के रूप में दे दिया (img-x)

7 नवंबर 2026 को वेलिंगटन के हेन्री स्टेडियम (Hnry Stadium) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत की जीत के बाद केएल राहुल को 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' चुना गया था, जिसके तहत उन्हें एक महंगा स्मार्टफोन इनाम में मिला था। राहुल ने यह पुरस्कार अपने पास रखने के बजाय स्टेडियम में पीछे रहकर काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य को उपहार के रूप में दे दिया, जिससे अचानक मिले इस तोहफे से महिला काफी हैरान और चकित रह गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।

राहुल के इस अंदाज से महिला स्टाफ मेंबर भी हैरान रह गईं. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भारतीय क्रिकेटर अपना अवॉर्ड उन्हें दे देंगे. बीसीसीआई से बातचीत में महिला ने बताया कि राहुल ने समारोह के दौरान मिला फोन उन्हें दे दिया. उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे वही फोन दे दिया, जो उन्हें पुरस्कार में मिला था. मैं थोड़ी हैरान हूं, लेकिन यह उनका बहुत अच्छा व्यवहार था. मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा करेंगे."

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार, 7 नवंबर को खेला गया था. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय टीम को 47 ओवर में जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य मिला था. हालांकि, टीम इंडिया की पारी के दौरान बारिश ने एक बार फिर खेल रोक दिया. उस समय भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे. भारतीय टीम डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत पार स्कोर से चार रन आगे थी. इसके बाद मुकाबला आगे नहीं खेला जा सका और भारत को चार रन से विजेता घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी बेच कर 47.54 लाख रुपये कैश लेना पड़ा भारी, टैक्स भरने के बाद भी आया नोटिस, ITAT से मिली बड़ी राहत

केएल राहुल उस समय 26 रन बनाकर नाबाद थे. उन्होंने मुश्किल हालात में पारी को संभालने की जिम्मेदारी निभाई. दिलचस्प बात यह रही कि राहुल ने अपनी पहली 20 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी के खिलाफ दो शानदार पुल शॉट लगाए. इनमें से एक छक्के के लिए बाउंड्री के पार पहुंचा.

यह भी पढ़ें- Gorakhpur: बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, गांव में दीपों की रोशनी और विकास की सौगात लेकर वनटांगिया गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार विकेट गंवाए. एक समय टीम दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन राहुल ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने नमन धीर (12) और अंशुल कंबोज के आउट होने के बावजूद अपनी एकाग्रता नहीं खोई. डफी के खिलाफ दूसरा छक्का लगाकर उन्होंने भारतीय टीम को 100 रन के पार पहुंचाया.

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. गुरनूर बराड़ ने अपनी तेज रफ्तार और उछाल से न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाजों को परेशान किया. आकिब नबी ने शुरुआती ओवरों में गेंद को स्विंग कराया, जबकि अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए

Location :  New Delhi

Published :  8 November 2026, 5:09 PM IST

Advertisement