हिंदी
हार्दिक का मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ना लगभग तय (img-instagram)
Sports News: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जून 2026 से अब तक यानी पिछले करीब पांच महीनों में उनका नाम तीन फ्रेंचाइजी से जुड़ चुका है। सबसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस से उनके संभावित ट्रेड को लेकर दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी चर्चा में आया। नवंबर में एक बार फिर ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा और अब पंजाब किंग्स इस दौड़ में नई टीम के तौर पर सामने आई है। इतना ही नहीं, अर्शदीप सिंह भी चर्चा में हैं। ऐसे में समझते हैं कि हार्दिक और पंजाब के बीच किस डील को लेकर चर्चा हो रही है।
पंजाब किंग्स हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करंगे(img-instagram)
जानकारी के अनुसार, हार्दिक का मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ना लगभग तय माना जा रहा है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि पंजाब किंग्स हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड डील के बेहद करीब पहुंच गई है। इस संभावित सौदे में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई की टीम में जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Crime News: केक खाने आए प्रेमी पर परिजनों ने चलवाई गोलियां, फिर प्रेमिका ने खाया जहर
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स को एक मैच जिताने वाले ऑलराउंडर की तलाश थी। इसी सिलसिले में मुंबई इंडियंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पंजाब से संपर्क किया था। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और संभावित सौदे में अर्शदीप सिंह तथा विष्णु विनोद के नाम शामिल किए गए। हार्दिक के पंजाब में आने से टीम को मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी का विकल्प भी मिलेगा। दूसरी ओर, मुंबई को अर्शदीप के रूप में भारतीय टीम का अनुभवी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- 19 हजार कारतूसों की तस्करी का बदायूं कनेक्शन, बिहार STF ने गन हाउस पर मारा छापा
बताया जा रहा है कि सीएसके शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस के बदले हार्दिक को लेने पर विचार कर रहा है। हालांकि, बाद में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि ऐसी कोई बातचीत ही नहीं हुई है। काशी ने कहा कि नए कोच के एलान के बाद ही कुछ आगे फैसला लिया जाएगा। हालांकि, जहीर खान के कोच बनने के बाद इस ट्रेड पर पूरी तरह विराम लग गया।
Location : New Delhi
Published : 3 November 2026, 4:26 PM IST