हिंदी
बलिया के मनियर में शरद पूर्णिमा पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन (Img: Dynamite News)
Ballia: मनियर क्षेत्र के गंगापुर स्थित स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में करीब डेढ़ दर्जन पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए अखाड़े पर बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
दंगल का मुख्य आकर्षण गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में तैयारी करने वाले उभांव क्षेत्र के धनंजय पहलवान और जगदरा निवासी अंचल यादव के बीच हुआ मुकाबला रहा। धनंजय ने चुनौती देते हुए किसी भी पहलवान को कुश्ती के लिए ललकारा, जिसे अंचल यादव ने स्वीकार किया। छह मिनट के निर्धारित मुकाबले में धनंजय ने महज तीन मिनट में अंचल को पटखनी देकर शील्ड अपने नाम कर ली। अंचल यादव उपविजेता रहे।

अन्य फाइनल मुकाबलों में लालू मनियर ने अभय मनियर, बृजेश काकरघट्टा ने आशीष यादव करकटा, जसवंत मनियर ने नीरज यादव बलिया, अमन यादव मऊ ने राहुल बलिया तथा जेपी यादव बलिया ने विजेंद्र यादव बहेरी को पटखनी दी।
Ballia: 23 अक्टूबर को स्नातक-शिक्षक निर्वाचन, 20 केंद्रों के 54 बूथों पर रहेगी कड़ी निगरानी
हैवी वेट की कुश्ती में जगदरा के केदार पहलवान और गंगापुर के अनिल पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। इसके अलावा अमन पहलवान मऊ-मोहित मनियर, अंकित दरौली-रोहित मनियर, रोहित कुमार गंगापुर-हिमांशु कुमार ककरघट्टा, रोहित यादव बहदुरा-रौनक पिलुई, धनंजय गोरखपुर-अर्पित ककरघट्टा तथा अंचल यादव जगदरा-विजेंद्र यादव बहेरी के बीच हुई कुश्तियां भी बराबरी पर समाप्त हुईं।

इससे पहले मुख्य अतिथि रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं निषाद पार्टी नेता कनक पांडेय ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने हैवी वेट के पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबला कराया तथा विजेता और उपविजेता पहलवानों को शील्ड प्रदान की।
Ballia News: मतदान केंद्र में होगा बदलाव, 26 अक्टूबर तक करें आपत्ति, 1200 वोटरों पर बनेगा मतदेय स्थल
रेफरी की भूमिका अशोक वर्मा पहलवान बहदुरा ने निभाई, जबकि संचालन पारसनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, राजेश लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, ग्राम प्रधान रामदेव यादव, ग्राम प्रधान सोनू यादव, मनन सोनी, झीनी राय, सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। आयोजक संग्राम तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
Location : Ballia
Published : 26 October 2026, 12:35 PM IST