पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जमकर बवाल: हॉल में एंट्री रोकी तो भिड़े खिलाड़ी, लात-घूंसे चलने से 6 घायल

गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित गांव मिल्क दुहाई के एचएलएम कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय यूपी पावरलिफ्टिंग आयोजन के दौरान दोनों दलों के बीच हंगामा मच गया देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले और मामला पथराव तक पहुंच गया। घटना में 6 खिलाड़ी घायल हो गए।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 26 October 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

Uttar pradesh: गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित गांव मिल्क दुहाई के एचएलएम कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय यूपी पावरलिफ्टिंग-बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब खिलाड़ियों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि चैंपियनशिप जिस हॉल में चल रही थी, उसमें कुछ खिलाड़ियों को जाने से रोक दिया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए।
 इसके बाद खिलाड़ियों का आयोजन समिति के सदस्यों के साथ विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले और मामला पथराव तक पहुंच गया। घटना में 6 खिलाड़ी घायल हो गए।

 पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप बना अखाड़ा

एचएलएम कॉलेज, दिल्ली-मेरठ मार्ग (गाँव मिल्क दुहाई), मुरादनगर, गाजियाबाद में  3 दिवसीय यूपी पावरलिफ्टिंग-बेंच प्रेस चैंपियनशिप में (लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया) प्रतियोगिता के अंतिम दौर में कुछ खिलाड़ियों को हॉल में जाने से रोका गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर से आए कुछ खिलाड़ियों का आयोजन समिति की एक महिला खिलाड़ी के साथ कमरे में जाने को लेकर विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और पथराव की नौबत आ गई।  इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 6 खिलाड़ी घायल हो गए। 

 महिला खिलाड़ी के साथ भी मारपीट

एचएलएम कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश से करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप के अंतिम दौर में कुछ खिलाड़ियों को हॉल में जाने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर से आए कुछ खिलाड़ियों का आयोजन समिति की एक महिला खिलाड़ी के साथ कमरे में जाने को लेकर विवाद हो गया। इस बात से नाराज खिलाड़ी आयोजन समिति की सदस्य और पावरलिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी मनीषा शर्मा से उलझ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं मनीषा शर्मा के साथ भी मारपीट की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो

इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक महिला खिलाड़ी उनके बीच आकर झगड़ा रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
मामले पर एचएलएम कॉलेज के सहायक निदेशक धीरज शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों के बीच एक छोटी-सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में बातचीत के जरिए विवाद को खत्म कर दिया गया। वहीं, दोनों पक्षों ने मुरादनगर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी सर्किल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी।

Location :  New Delhi

Published :  26 October 2026, 12:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement