T20 World Cup 2026: किन टीमों से होगी स्कॉटलैंड की टक्कर? जानें पूरा शेड्यूल
ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम एक बार फिर नजर आएगी। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में एंट्री मिली है। ICC ने स्कॉटलैंड को ग्रुप-C में शामिल किया है, जहां उसे इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से मुकाबला करना होगा। स्कॉटलैंड अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।