हिंदी
ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम एक बार फिर नजर आएगी। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में एंट्री मिली है। ICC ने स्कॉटलैंड को ग्रुप-C में शामिल किया है, जहां उसे इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से मुकाबला करना होगा। स्कॉटलैंड अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।
T20 वर्ल्ड कप 2026
New Delhi: ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बांग्लादेश अपने मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट करने पर अड़ा हुआ था, लेकिन ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद खाली हुई जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। स्कॉटलैंड की एंट्री के साथ ही वर्ल्ड कप के ग्रुप में भी बदलाव किया गया है।
वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड टीम को ग्रुप-C में रखा गया है। इस ग्रुप में पहले बांग्लादेश शामिल था। अब ग्रुप-C में स्कॉटलैंड के साथ वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली की टीमें मौजूद हैं। यह ग्रुप काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, जहां स्कॉटलैंड को मजबूत टीमों से दो-दो हाथ करना होगा।
7 फरवरी को पहला मुकाबला
स्कॉटलैंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को करेगी। जानकारी के अनुसार पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद स्कॉटलैंड 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ भी इसी मैदान पर मुकाबला खेलेगा।
T20 World Cup 2026: वॉशिंगटन सुंदर की वापसी तय? फिटनेस अपडेट से बढ़ी उम्मीद
मुंबई में नेपाल से भिड़ंत
ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला स्कॉटलैंड 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की नजरें सुपर-8 या अगले दौर में पहुंचने पर होंगी।
पहले दिन खेले जाएंगे तीन मुकाबले
T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ कोलंबो में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा, जबकि दिन का सबसे बड़ा मैच मुंबई में भारत और USA के बीच खेला जाएगा।
Fortuner को टक्कर देने आ रही है MG की अब तक की सबसे बड़ी SUV, जानें कब होगी लॉन्च
अनुभवी कप्तानी में उतरेगी स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में रिची बेरिंग्टन की कप्तानी में खेलेगी। टीम इससे पहले नौ में से छह T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी है। 2024 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने ओमान और नामीबिया को हराया था। इस बार भी टीम बेहतर प्रदर्शन कर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड का शेड्यूल:
07 फरवरी: बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता
09 फरवरी: बनाम इटली, कोलकाता
14 फरवरी: बनाम इंग्लैंड, कोलकाता
17 फरवरी: बनाम नेपाल, मुंबई