T20 भारत-पाक मुकाबला: सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक पर रणनीति बताई, बोले- हम सरेंडर नहीं करेंगे
टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह उसके सामने कभी सरेंडर नहीं करेंगे।